TEST : Numerical and Mathematical Ability Test - 05
1.
1 : 2 : 3 : 4 के अनुपात में चार संख्या हैं उन संख्याओं का योग 16 है । पहली व चौथी संख्या का योग बराबर है-
3.
किसी भिन्न के अंश और हर 2 : 3 के अनुपात में हैं, यदि अंश में से 6 घटाया जाए, तो परिणाम वह भिन्न है जिसका मान प्रारम्भिक भिन्न का 2⁄3 है। प्रारम्भिक भिन्न का अंश है-
4.
यदि किन्हीं तीन क्रमागत विषम प्राकृत संख्याओं का योग 147 हो, तो बीच वाली संख्या होगी-
5.
किसी संख्या को 899 से भाग देने पर शेष 63 प्राप्त होता है। यदि उस संख्या को 29 से भाग दें तो शेष प्राप्त होगा -
6.
यदि किसी विद्यालय में कुल विद्यार्थियों का 60% लड़के हों और लड़कियों की संख्या 972 हो, तो उस विद्यालय में कुल कितने लड़के हैं?
7.
कोई व्यापारी अपनी चीजों पर क्रयमूल्य से 20% अधिक मूल्य अंकित करता है। वह अपने ग्राहकों को इस अंकित मूल्य पर 8% का बट्टा देता है उसकी लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
8.
किसी वस्तु पर छपा हुआ मूल्य 900 रु० है लेकिन एक खुदरा व्यापारी इसको 40% बट्टे पर खरीदकर इसे 900 रु० में बेच देता है। खुदरा व्यापारी का प्रतिशत लाभ है-
9.
कौन सी राशि पर साधारण ब्याज से 6 महीनों में 4% वार्षिक की दर से 150 रु० ब्याज मिलेगा?
10.
एक वस्तु को 240रु. में बेचने पर किसी व्यक्ति को 10% की हानि होती है। वह उसे किस मूल्य पर बेचे कि उसको 20% लाभ हो।
11.
तीन संख्याओं का औसत 60 है। यदि उनमें पहली संख्या, शेष दो संख्याओं के योग के 1⁄4 के बराबर हो, तो पहली संख्या है-
12.
सुमन एक काम को 3 दिन में कर सकती है और सुमति उसी काम को 2 दिन में कर सकती है। दोनों एक साथ मिलकर काम को पूरा करते हैं और उनको कुल 150 रु० मिलते हैं। इसमें सुमन का क्या भाग होगा?
13.
एक रेलगाड़ी 45 किमी० प्रति घंटे की गति से चल रही है। 4⁄5 किमी० की दूरी वह कितने सेकन्ड में तय करेगी?
14.
किसी परीक्षा में 8 विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों का औसत 51 है तथा अन्य 9 विद्यार्थियों के औसत अंक 68 है। पूरे 17 विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों का औसत है।
15.
यदि किसी वर्ग ABCD के विकर्ण AC की लम्बाई 5.2 सेमी० हो, तो इसका क्षेत्रफल होगा
16.
किसी आयताकार मैदान की लम्बाई और चौड़ाई में 3 : 2 का अनुपात है। यदि इसकी परिमाप 80 मी० हो, तो इसकी चौड़ाई (मीटर में) होगी
17.
दो पाइप A और B एक टैंक को क्रमशः 20 मिनट और 30 मिनट में भर सकते हैं। यदि दोनों पाइप एक साथ खोल दिए जाएँ तो टैंक को भरने में समय लगेगा
18.
यदि 6 पुरुष और 8 लड़के किसी काम को 10 दिन में पूरा कर सकते हों और 26 पुरुष और 48 लड़के उसी काम को 2 दिन में पूरा कर सकते हों, तो 15 पुरुष और 20 लड़के मिलकर उस काम को कितने समय में पूरा करेंगे?
19.
एक लड़का अपने बाइसिकल से 10 किमी० की दूरी 12 किमी०/घंटा की गति से तय करता है तथा फिर 12 किमी० की दूरी 10 किमी०/घंटा की गति से तय करता है। पूरी यात्रा में उसकी औसत गति लगभग है -
20.
180 मी० लम्बी एक रेलगाड़ी 20 मी०/से० की गति से चलती हुई एक व्यक्ति को जो गाड़ी की दिशा में 10 मी०/से० की गति से चल रहा है, पार करती है। रेलगाड़ी, व्यक्ति को निम्न समय में पार करती है।