1.
यदि x : y = 6 : 5 तथा z : y = 9 : 25 है, तो x : z का अनुपात क्या है?
2.
35, 39, 41, 46, 27 तथा x का औसत 38 है। x का मान क्या है?
3.
पीयूष 8 किमी/घण्टे की गति से दौड़ रहा है तथा वह प्रत्येक तीसरे किलोमीटर के अन्त में आराम करने के लिए 5 मिनट रुकता है। 56 किमी की दूरी तय करने के लिए पीयूष को कितना समय लगेगा?
4.
रवि, मनीष तथा नवीन अकेले एक कार्य को क्रमशः 30 दिन, 15 दिन तथा 10 दिन में पूरा कर सकते हैं। वे मिलकर कार्य आरम्भ करते हैं परन्तु रवि कार्य शुरू होने के 2 दिन पश्चात कार्य को छोड़ देता है तथा मनीष और 3 दिन के पश्चात कार्य छोड़ देता है। नवीन शेष कार्य को कितने दिन में पूरा करेगा?
5.
यदि मनोज 486रु में 324 टॉफियाँ खरीदता है, तो 50% लाभ कमाने के लिए उसे 90रु में कितनी टॉफियाँ बेचनी चाहिए?
6.
यदि A, B से 25% कम है, तो (2B – A)/A का मान क्या होगा?
7.
एक वर्ग तथा वृत्त का परिमाप समान है। यदि वृत्त का क्षेत्रफल 2464 सेमी2 है तो वर्ग का क्षेत्रफल क्या होगा?
8.
पुनीत 60 किमी/घण्टा की गति से अपने दफ्तर जाता है तथा 90 किमी/घण्टा की गति से अपने घर वापस आता है। पूरी यात्रा के लिए पुनीत की औसत गति क्या होगी?
9.
10640 रु की एक राशि 5% की साधारण व्याज दर से x वर्षों में 3724 रु ब्याज अर्जित करती है। x का मान क्या है?
10.
A अकेले एक कुर्सी 40 दिन में बना सकता है तथा B अकेले उसी कुर्सी को 24 दिन में बना सकता है। यदि A तथा B बारी-बारी से एक-एक दिन कार्य करते हैं तथा A पहले दिन कार्य करता है, तो कुर्सी कितने दिन में बन जाएगी?
11.
यदि एक वस्तु का क्रय मूल्य उस वस्तु के विक्रय मूल्य से 30% कम है, तो लाभ प्रतिशत कितना होगा?
12.
दिए गए प्रश्न को हल कीजिये।
13.
दिए गए प्रश्न को हल कीजिये।
61⁄2 + 80 ÷ 40 -30⁄7 का (5-1⁄3) मान क्या है?
14.
एक राशि चक्रवृद्धि ब्याज पर 4 वर्षों में 6 गुना हो जाती है (ब्याज को वार्षिक आधार पर चक्रवृद्धित किया गया है)। कितने वर्षों में राशि 216 गुना हो जाएगी?
15.
A तथा B क्रमशः 28000 रु० तथा 42000 रु० के निवेश के साथ एक कारोबार शुरू करते हैं। A 8 महीने के लिए निवेश करता है तथा B एक वर्ष के लिए निवेश करता है। यदि वर्ष के अन्त में कुल लाभ 21125 रु० है, तो B का हिस्सा कितना है?
16.
एक दुकानदार 20% की छूट देने के पश्चात 36% लाभ कमाता है। अंकित मूल्य, क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक है?
17.
यदि एक वर्ग के विकर्ण की लम्बाई 14 सेमी है, तो वर्ग का क्षेत्रफल क्या होगा?
18.
सुमित, रवि तथा पुनित एक कारोबार शुरू करने के लिए क्रमशः 45000 रु०, 81000 रु० तथा 90000 रु० निवेश करते हैं। वर्ष के अन्त में कुल लाभ 4800 रु० होता है। कुल लाभ का 30% चैरिटी में दिया जाता है तथा शेष लाभ उनके बीच बाँटा जाता है। सुमित का हिस्सा कितना होगा?